logo

INDvsWI Test : अश्विन और जायसवाल के सामने ढ़ेर हुई वेस्टइंडीज, पहले टेस्ट में भारत की आसान जीत

ind_wi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच भारत ने जीत लिया है। भारत ने 141 रन से जीता हासिल की है। इसके साथ ही भारत ने इस श्रृंख्ला में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के हीरे रविचंद्रन अश्विन और डेब्यूटांट यशस्वी जायसवाल बने। अश्विन ने जहां 12 विकेट चटकाएं वहीं यशस्वी ने 171 रनों की शानदार पारी खेली। अब अगला मैच 20 जुलाई से शुरू होगा।


अश्विन के सामने वेस्टइंडीज हुई ढेर
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 429 रन बनाए। टीम इंडिया को 271 रनों की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया। रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 130 रनों रनों पर समेट लिया। अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में सात विकेट चटकाए।


रोहित-जायसवाल के बीच 229 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
वेस्टिंडीज के खिलाफ पहली पारी में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच शानदार 229 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने वेस्टिंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड संजय बांगर और वीरेंद्र सहवाग के नाम था। दोनों ने 2002 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर 201 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N